स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: मेषः- आज मेष राशिवालों को आर्थिक क्षति हो सकती है। मन परेशान रहेगा। कुटुम्बी-जनों में थोड़ी हलचल, झगड़ा या फसाद हो सकता है। कुटुम्बीजनों की ओर से कोई बुरा समाचार मिलने के संकेत हैं। प्रेम और व्यापार मध्यम रहेगा।
वृषभः- आज मेष राशिवालों का उर्जा का स्तर घटेगा या बढ़ेगा। शुभता-अशुभता के बीच में फंसे रहेंगे। उदर रोग से परेशान हो सकते हैं। प्रेम की स्थिति ठीक-ठाक है। व्यापारिक दृष्टिकोण से करीब-करीब सही रहेंगे।
मिथुनः-आज मिथुन राशिवालों के खर्च की अधिकता से परेशान रहेंगे। नेत्र पीड़ा, सिरदर्द, अज्ञात भय परेशान करेगा। प्रेम ठीक-ठाक, व्यापारिक दृष्टिकोण से खर्च की अधिकता से परेशान हो सकते हैं। कर्कः-आज कर्क राशिवालों स्वास्थ्य पर ध्यान दें। मानसिक स्थिति खराब रहेगी। रोजगार में भी थोड़ी सी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
सिंहः-आज सिंह राशिवालों की कोर्ट-कचहरी में हार का संकेत दिख रहा है। सीने में विकार की आशंका है। कोई नए रोजगार की शुरुआत न करें। प्रेम मध्यम, व्यापारिक दृष्टिकोण से खराब समय कहा जाएगा।
कन्याः- आज कन्या राशिवालों के मान-सम्मान पर ऊंगली उठ सकती है। भाग्य के भरोसे न चलें अभी। भाग्य भरोसे कुछ नहीं होगा। अत्यधिक परिश्रम करना पड़ेगा। तब जाकर कुछ फल मिलेगा। प्रेम मध्यम, व्यापारिक दृष्टिकोण से भी मध्यम समय कहा जाएगा।
तुलाः- आज तुला राशिवालों के चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल दिख रही हैं। प्रेम मध्यम, व्या पारिक दृष्टिकोण से भी मध्यम समय कहा जाएगा।
वृश्चिकः- आज वृश्चिक राशिवालों जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। आपको भी उदर रोग से परेशानी हो सकती है। व्यापार में घाटे का संकेत है।
धनुः- आज धनु राशिवालों शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। पैर में चोट न लगे ध्यान रखें। प्रेम पहले से बेहतर है। व्यापारिक दृष्टिकोण से अच्छा समय साबित होगा।
मकरः-आज मकर राशिवालों के मानसिक तनाव का सामना करना पड़ेगा। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं के संकेत हैं। प्रेम मध्यम, व्यापार करीब-करीब ठीक रहेगा।
कुंभः-आज कुंभ राशिवालों के गृहकलह का संकेत है। सीने में विकार की आशंका है। प्रेम ठीक-ठाक, व्यापार करीब-करीब ठीक रहेगा।