place Current Pin : 822114
Loading...

जुलाई में GST कलेक्शन ने तोड़े रिकॉर्ड

Copied Content : No Earning

location_on WESTBENGAL access_time 02-Aug-21, 11:07 AM

👁 159 | toll 0



1 2.0 star
Public

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: जुलाई 2021 केंद्र सरकार की टैक्स संबंधी आमदनी के लिहाज से बेहतरीन महीना रहा है। केंद्र की मोदी सरकार के खजाने में गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स से जुलाई 2021 में 1,16,393 करोड़ रुपए आए हैं। अगर पिछले साल के जुलाई महीने से तुलना करें तो जी.एस.टी. कलैक्शन में 33 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है। इसमें स्टेट जी.एस.टी. के रूप में 28541 करोड़, सैंट्रल जी.एस.टी. 22,897 करोड़ और आई.जी.एस.टी. के मद में 57,864 करोड़ रुपए शामिल है। जी.एस.टी. में सेस की मदद से जुलाई में केंद्र सरकार को 7790 करोड़ रुपए मिले हैं जिसमें 815 करोड रुपए आयातित सामान पर लगने वाले सेस से प्राप्त हुए हैं। जी.एस.टी. का यह कलैक्शन जुलाई के महीने में जी.एस.टी.आर. 3b फाइलिंग के जरिए हुआ है। जुलाई महीने में आयातित सामान पर वसूले गए आई.जी.एस.टी. और सेस को भी इस कलैक्शन में शामिल किया गया है।




Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play