place Current Pin : 822114
Loading...


चित्तरंजन में बाराबनी विधायक को किया गया सम्मानित

location_on WEST BENGAL access_time 01-Aug-21, 05:42 PM

👁 166 | toll 72



1 2.0 star
Public

राहुल तिवारी, एएनएम न्यूज़, सालानपुर : बाराबनी के विधायक को तीसरी बार विधायक बनने पर चित्तरंजन सामाजिक एवं सांस्कृतिक संगठन द्वारा फूल दे कर सम्मानित किया गया। इस दौरान चित्तरंजन के विभिन्न क्लब संगठन, चित्तरंजन कॉमर्स एसोसिएशन, चित्तरंजन के सभी एरिया वाइस वार्डन, मिनी बस एसोसिएशन, लाइट साउंड जेनरेटर एसोसिएशन, दुर्गापूजा समिति, वरिष्ठ नागरिक एवं अन्य विभिन्न संगठनों ने विधायक को गुलदस्ता दे कर स्वागत किया। कार्यक्रम में विधायक के साथ जिला परिषद कर्माध्यक्ष मोहम्मद अरमान, चित्तरंजन प्रखंड युवा तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष श्यामल गोप, सत्य नारायण मंडल मौजूद रहे।




Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play