स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: फ्रेंडशिप डे मनाने की शुरुआत सन् 1935 में अमेरिका से हुई थी। कहा जाता है कि इस दिन एक शख्स ने अपने दोस्त के जाने के गम में आत्महत्या कर ली थी। माना जाता है कि तब से ही इस दिन को अमेरिका ने फ्रेंडशिप डे घोषित कर दिया गया था। वहीं अब आपके मन में यह सवाल उठ रहा होगा की यह अलग अलग दिन क्यों मनाया जाता है, तो उसका जवाब यह है कि अमेरिका सरकार ने यह ऐलान किया था की अगस्त महीने में आने वाले हर पहले रविवार को फ्रेंडशिप डे के तौर पर मनाया जाएगा।