place Current Pin : 822114
Loading...

भारत ने साउथ अफ्रीका को 4-3 से हराया

Copied Content : No Earning

location_on WESTBENGAL access_time 31-Jul-21, 11:04 AM

👁 109 | toll 0



1 1.7 star
Public

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारतीय महिला हॉकी टीम ने साउथ अफ्रीका पर 4-3 से जीत दर्ज कर क्वाटर फाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को बरकरार रखा है। भारत की ओर से वंदना कटारिया ने तीन गोल दागे और नेहा के खाते में एक गोल रहा। वंदना इसी के साथ ओलंपिक में भारत की ओर से एक मैच में तीन गोल दागने वाली पहली महिला खिलाड़ी बन गई है। भारत की यह अपने पूल में दूसरी जीत थी। बात मुकाबले की करें तो हर क्वाटर में भारत एक गोल कर साउथ अफ्रीका पर दबाव बना रहा था, लेकिन क्वाटर के खत्म होने से पहले साउथ अफ्रीका लगातार तीसरे क्वाटर तक भारत की बराबरी करने में सफल रहा था। आखिरी क्वाटर में भारत ने जब चौथा गोल दागा दो उन्होंने विपक्षी टीम को मौका नहीं दिया और मुकाबला अपने नाम करने में सफल रही।




Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play