फुसरो बीडीओ ऑफिस निवासी भाजपा कार्यकर्ता सूरज विश्वकर्मा की चचेरी बहन श्रुति कुमारी ने मैट्रिक परीक्षा में 97.20 प्रतिशत यानी 486 अंक प्राप्त कर झारखण्ड राज्य में पांचवा स्थान व गिरीडीह जिले में तीसरा स्थान हासिल किया।ईसरी बाजार निवासी व्यवसायी राजू विश्वकर्मा की पुत्री श्रुति पीएनडी जैन हाई स्कूल ईसरी बाजार से शिक्षा ग्रहण किया। वो अपने विद्यालय में पढ़ने में काफी तेज है। उसके इस सफलता की सूचना पाकर गिरिडीह भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रशांत जयसवाल उसके घर पहुँचकर बधाई व शुभकामनाएं दी। श्रुति के इस सफलता से फुसरो बाजार में उसके चाचा चाची व भाई सहित पूरा परिवार उत्साहित है। राज्य व गिरिडीह जिले टॉपटेन में शामिल होने से श्रुति ने परिवार वाले गदगद है। अपने माता पिता के नाम रौशन करने पर लोगो ने बधाई दी।