place Current Pin : 822114
Loading...


पुराने जर्जर मकानो को लेकर बैठक की योजना

location_on WEST BENGAL access_time 29-Jul-21, 08:04 PM

👁 138 | toll 76



1 1.7 star
Public

टोनी आलम, एएनएम न्यूज़: आसनसोल नगर निगम की तरफ से पुराने जर्जर मकानो को लेकर काफी सतर्कता बरती जा रही है। इसी क्रम मे आज रानीगंज बोरो दो के प्रभारी पुर्णशशि राय षष्ठीगोरिया इलाके मे पंहुचे। यहां प्राचीन और जर्जर घरों का उन्होंने जायजा लिया। पुर्णशशि राय ने कहा कि जो घर काफी जर्जर हो गए हैं उनको अगर मकान मालिक नही तोड़ते तो आसनसोल नगर निगम द्वारा तोड़ दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि निगम किसी भी कीमत पर जान का नुकसान होने नही देगी। पुर्णशशि राय ने कहा कि जल्दी ही मकान मालिक के साथ बोरो दो की मध्यस्थता में किराएदारो की एक बैठक की जाएगी।




Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play