स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: चंद्रयान-3 कि साल 2022 में लॉन्च होने की आशंका जताई जा रही है। उम्मीद है कि 2022 की तीसरी तिमाही में चंद्रयान-3 को लॉन्च किया जा सकता है। संसद को इस बात की जानकारी बुधवार को दी गई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, विज्ञान, प्रौद्योगिकी मंत्री और अंतरिक्ष राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने लोकसभा को एक प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया कि चंद्रयान-3 की प्राप्ति प्रगति पर है।