place Current Pin : 822114
Loading...


सड़क दुर्घटना में महिला घायल

location_on WEST BENGAL access_time 28-Jul-21, 08:31 PM

👁 143 | toll 73



1 1.7 star
Public

टोनी आलम, एएनएम न्यूज़, जामुड़िया : जामुड़िया थाना क्षेत्र के केंदा मोड़ के करीब शाम तकरीबन छह बजे सड़क दुर्घटना में कल्याणी बाध्यकर नामक एक वृद्ध महिला घायल हो गई। घायल महिला के पुत्र गौतम बाध्यकर ने बताया कि मेरी मां सड़क पार कर दूसरी ओर जा रही थी। इसी दौरान एक तेज गति से आ रही मोटरसाइकिल ने उसे टक्कर मार दी। घटना के बाद महिला घायल होकर सड़क पर गिर पड़ी एवं मोटरसाइकिल चालक भी घायल हो गया। घटना के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। घायल मोटरसाइकिल चालाक दुबराजपुर थाना के इस्लामपुर निवासी शेख दीपकउद्दीन ने कहा मैं सामान्य गति से जा रहा था महिला एक बच्चे के साथ सड़क पार कर रही थी इस दौरान बच्ची ने दौड़ लगा दी एवं महिला अनियंत्रित होकर मेरे मोटरसाइकिल के सामने आ गई जिस कारण या दुर्घटना घटी। आक्रोशित लोगों ने घटना के विरोध में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 60 ( रानीगंज -सिउड़ी) मार्ग को जाम कर विरोध प्रदर्शन किया।




Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play