टोनी आलम, एएनएम न्यूज़ : तृणमूल छात्र परिषद, ब्लॉक नंबर एक जमुरिया की पहल पर आज जमुरिया थाना मोड़ में फुटबॉल एवं पौधा वितरण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के आयोजक छात्र नेता अभिषेक रुईदास ने कहा कि देश के विभिन्न हिस्सों में नारे लगाने और छात्रों को प्रेरित करने के लिए जमुरिया क्लबों को फुटबॉल और पौधे सौंपे गए। इस अवसर पर विधायक हरेराम सिंह ने ममता बनर्जी के आदर्श के साथ सभा में उपस्थित होकर संदेश दिया कि 2024 के लक्ष्य के साथ छात्रों को और अधिक शक्तिशाली होना होगा। इसलिए तृणमूल छात्र परिषद के नेता ममता बनर्जी के निर्देश में 2024 के लक्ष्य को पाने के लिए जी तोड़ मेहनत करेंगे।