place Current Pin : 822114
Loading...


मानगो नगर निगम में साफ-सफाई के नाम पर बिचौलियों : रियाज खान

location_on Westbengal access_time 27-Jul-21, 08:18 PM

👁 225 | toll 92



1 2.0 star
Public

पलविंदर सिंह, एएनएम न्यूज़ : मंगलवार को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने की मांग को लेकर मानगो के रहने वाले लोगों ने मानगो नोटिफाइड एरिया पहुच कर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने मानगो नोटिफाइड के पदाधिकारी से समस्याओं का समाधान की मांग की। उन्होंने बताया मानगो के लोगों को मुलभूत सुविधाओं से वंचित रहना पड़ रहा है। मानगो पूर्वी सिंहभूम जिला इंटक कमिटी एवं काँगेस कार्यकर्ताओं ने मानगों के सममस्याओं के संबंध में मानगो नोटिफाइड एरिया को लिखित आवेदन देकर शीघ्र समस्याओं के समाधान के लिए माँग की। जब हमारे एएनएम न्यूज के स्वांदाता ने इस संबंध में इंडियन ट्रेड नेशनल कांग्रेस यूनियन के अध्यक्ष रियाज खान से बात की तो उन्होंने बताया कि मानगो नगर निगम में साफ-सफाई के नाम पर बिचौलियों की इन दिनों तृती बोल रही है। अफसर भी कठपुतली बने हुए हैं। इन बिचौलियों के कारण साफ-सफाई ना के बराबर हो रही है। ये लोग अपनी मन-मरजी और आम जनता के बीच धौंस जमाते हैं। उन्होंने मानगो नोटिफाइड के दीपक सहाय से मुलाकर कर बिचौलिये को हटाने की मांग की। साथ ही अफसर व ठिकेदार को खुद जाकर निरीक्षण करें और साफ-सफाई युद्ध स्तर पर करवाने की मांग की। उन्होंने बताया मांगी के लोगो को जन्म एवं मृत्यु प्रमाण-पत्र में काफी असुविधाओं का सामना करना पड़ता है।




Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play