place Current Pin : 822114
Loading...


आज रानीगंज मे टोटो परिचालन को लेकर की गई बैठक

location_on WEST BENGAL access_time 26-Jul-21, 05:15 PM

👁 195 | toll 74



1 2.0 star
Public

टोनी आलम, एएनएम न्यूज़: रानीगंज मे टोटो के परिचालन को लेकर आज रानीगंज बोरो दो मे एक बैठक की गई। रानीगंज बोरों दो के प्रभारी पुर्णशशि राय की अध्यक्षता मे हुई इस बैठक मे रानीगंज थाने के आई सी अजय कुमार मंडल, पंजाबी मोड़ फांड़ि प्रभारी सौमेन बैनर्जी, तापस मंडल, रानीगंज ओसी, ट्रैफिक ओसी काशीनाथ सिंह, रानीगंज चेंबर आफ कामर्स के सचिव अरुण भरतिया, मनोज केसरी आदि उपस्थित थे। इस मौके पर पुर्णशशि राय ने चेंबर के पदाधिकारियों को स्पष्ट शब्दों मे कहा कि रानीगंज को जाम मुक्त करने के लिए व्यापारीओं द्वारा लोडिंग अनलोडिंग तय समय सीमा के अंदर यानी सुबह 9 बजे तक कर लेना होगा। मगर यह देखा गया है कि सुबह दस ग्यारह बजे भी सामानो की लोडिंग अनलोडिंग की जाती है। वहीं टोटो के परिचालन को लेकर पुर्णशशि राय ने कहा कि रानीगंज के बाहर के टोटो को रानीगंज मे घुसने की इजाजत नही दी जाएगी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्गो पर भी टोटो के परिचालन पर रोक रहेगी। साथ ही अगर कोई नाबालिग टोटो चलाता हुआ देखा गया तो टोटो के मालिक के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी। बैठक मे शामिल चेंबर के प्रतिनिधि अरुण भरतिया ने कहा कि आज की बैठक काफी सफल रही। उन्होंने कहा कि निगम और रानीगंज थाने के आई सी अजय कुमार मंडल ने जो भुमिका ली है उससे उनको पुरा भरोसा है आने वाले दो-तीन महीनो मे रानीगंज को जाम से निजात मिल जाएगी। तय समय सीमा के बाद सामानो के लोडिंग अनलोडिंग को लेकर उन्होंने कहा कि रानीगंज के व्यापारी प्रशासन के हर दिशा निर्देश का पालन करेंगे। वहीं रानीगंज टोटो युनियन के वर्किंग प्रेसिडेंट असलम अंसारी ने कहा कि आज की बैठक काफी सकारात्मक रही। उन्होंने बताया कि उन्होंने बोरो प्रभारी और प्रशासन को बताया है कि रानीगंज मे टोटो के कारण जो जाम लग रहा है उसमे आधे से ज्यादा टोटो रानीगंज के बाहर के टोटो है। उन्होंने प्रशासन को इन बाहरी टोटो पर रानीगंज मे घुसने से रोकने की मांग की जिससे जाम की समस्या को दुर किया जा सके। उन्होंने कहा कि प्रशासन की तरफ से उनको सात दिनों का समय दिया गया है। इस बीच टोटो युनियन के सदस्य आपस मे एक बैठक कर इसकी रुपरेखा तैयार करेंगे।




Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play