place Current Pin : 822114
Loading...

दिखा ड्रोन तो मार गिराया जाएगा, गृह मंत्रालय का आदेश

Copied Content : No Earning

location_on WESTBENGAL access_time 26-Jul-21, 12:30 PM

👁 143 | toll 0



1 2.0 star
Public

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: राजधानी दिल्ली में अगर प्रतिबंधित क्षेत्र में कोई ड्रोन जैसे वस्तु उड़ती दिखी तो उसे तुंरत मार गिराने के आदेश गृह मंत्रालय की ओर से जारी किए गए हैं। बीते दिनों जम्मू कश्मीर में हुए ड्रोन हमलों को देखते हुए ये आदेश दिए गए हैं। 15 अगस्त के लिहाज से दिल्ली की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सुरक्षाकर्मियों को स्पष्ट आदेश दिए गए हैं कि यदि ड्रोन जैसी कोई भी वस्तु संवेदनशील इलाके में नजर आती हो तो पहले उसका ध्यान आकर्षित करने के लिए लाल झंडा लहराएं। उसे संवेदनशील इलाके से उचित दूरी पर उतने के संकेद दें। या किसी महत्वपूर्ण स्थान पर उड़ने का संकेत दें। अगर उसके द्वारा निर्देशों का पालन नहीं किया जाता और भारतीय वायुसेना के अधिकारियों से उसके लिए निर्देश लेने का समय भी नहीं है तोॉ तुरंत उसे गोल मार कर नष्ट कर दें।




Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play