टोनी आलम, एएनएम न्यूज़, रानीगंज : राज्य सरकार की परियोजनायो का लाभ सीधा लोगों तक पंहुचाने के मकसद से इन दिनों पुरे राज्य मे मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आदेशानुसार दुआरे सरकार परियोजना की शुरुआत की गयी है। इसके जरिए स्वास्थ्य साथी कन्याश्री, रुपश्री जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधा लोगों तक पंहुचाया जा रहा है। इससे पहले दुआरे सरकार परियोजना के दो चरण पुरे किये गये हैं जिनमे बड़ी संख्या में लोगों ने इन सभी परियोजनायो का लाभ उठाया। इसी क्रम में रविवार को रानीगंज मे रानीगंज बोरो के प्रभारी पुर्णशशि राय की अगुवाई मे इस परियोजना का तीसरा चरण किया गया। इस मौके पर पुर्णशशि राय ने कहा कि रविवार को रानीगंज हाई स्कूल सहित दो स्थानों पर दुआरे सरकार परियोजना का तीसरा चरण किया गया। इसके तहत स्वास्थ्य साथी कन्याश्री रुपश्री जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए लोगों की लंबी कतार देखी गयी। पुर्णशशि राय ने कहा कि ममता बनर्जी के इस ऐतिहासिक कदम से लोग उनको तहेदिल से आशीर्वाद दे रहे हैं।