स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र से शनिवार की रात चोरी की नियत से आए एक युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। सूचना मिलने पर आए पप्पू के ससुर मदन यादव और डोमी यादव वहां पहुंचे तो ग्रामीणों ने उन्हें भी बंधक बना लिया। उस के बाद उन् के साथ अमानवीय व्यवहार की गई। सूत्रों के मुताबिक तीनो को उसके हाथ पैर बांधकर बेरहमी से पिटाई की गई और सिर का बाल मुड़ के सिर पर चूना से 420 लिख ने के बाद रस्सी से बांधकर पूरे गांव में घुमाया गया। आरोप था कि वह बकरी चुराने आया था। सोशल मीडिया पर पुलिस ने जब इस वीडियो को देखा तब पुलिस किसी तरह भीड़ से पप्पू यादव नामक युवक को बचा कर थाना ले आई। पकड़ाए युवक के पास से एक देसी पिस्तौल बरामद हुआ है। लेकिन मदन और डोमी अभी भी ग्रामीणों के कब्जे में हैं। एसडीपीओ गणपति ठाकुर ने कहा कि किसी को कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं है। पुलिस को साक्ष्य जमा करने व दोषी को चिन्हित करने का निर्देश दिया गया है। प्रभारी थानाध्यक्ष बैजू कुमार ने बताया कि आरोपी युवक के साथ अमानवीय व्यवहार के दोषी को फुटेज के आधार पर चिन्हित कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।