स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: विकासशील इंसान पार्टी की ओर से रामनगर में फूलन देवी की प्रतिमा स्थापित करने का कार्यक्रम था। बिहार सरकार के पशु व मत्स्य मंत्री और विकासशील इंसान पार्टी के अध्यक्ष मुकेश सहनी के वाराणसी आगमन से पहले ही पुलिस प्रशासन ने उनके स्वागत में लगे बैनर पोस्टर को फाड़ दिया है। वहीं मुकेश सहनी के स्वागत को पहुंचने वालों को एयरपोर्ट से बहुत पहले रोक दिया गया है। अनुमति नहीं मिलने के कारण कार्यक्रम स्थगित करने के बाद मंत्री को केवल रमाडा होटल में प्रेस कॉन्फ्रेंस करना था। इसी को लेकर वह वाराणसी एयरपोर्ट आने वाले थे। मंत्री के आने से बहुत पहले भी प्रशासनिक अमला एयरपोर्ट पहुंच गया और पुलिसकर्मी एयरपोर्ट के मुख्य मार्ग पर बैरियर लगाकर एयरपोर्ट आने वाले वाहनों की जांच शुरू कर दी। वीआईपी पार्टी के ओबीसी मोर्चे के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू चौहान के नेतृत्व में बिहार के मंत्री मुकेश सहनी के स्वागत के लिए दो दर्जन कार्यकर्ताओं का समूह को स्थानीय पुलिस ने सभी रोक दिया है। पप्पू चौहान ने कहा है कि यह तानाशाही है।