लोकेश व्यास, एएनएम न्यूज़ : राजस्थान के सीकर शहर में कबूतर चोरी होने का दिलचस्प मामला सामने आया है। चोरों ने आनंद नगर काॅलोनी में एक घर से रुपयों के साथ साथ और 140 पालतू कबूतर पर हांथ साफ कर दिया। घटना के बाद पुलिस कबूतर चोरों के तलाश में जुटी हुई है। सूत्रों की माने तो चोर सीढ़ी लेकर आए और छत पर चढ़कर लकड़ियों के बने कबूतर खाने से 140 कबूतर चोरी कर ली साथ ही कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रुपए भी चुरा ले गए।