स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: 17 साल की एक नाबालिग लड़की का दूसरे सम्प्रदाय के युवकों द्वारा बुधबार को गांव से अपहरण कर लिया गया। घटना हे बिहार के कहलगांव थाना क्षेत्र के सौर गांव की। लड़की की मां ने कहा की लड़की 11 बजे घर से निकल ने के बाद जब घर नहीं लौटी तो सारे परिजनों मिलकर गांव के आस पास खोजबीन शुरू की पर कुछ भी पता नहीं चला। लेकिन बाद में घर वाले लड़की की खोज करने धनौरा गांव पहुंचे तो पता चला कि रसलपुर सहायक थाना क्षेत्र के महिमाचक गांव के मो. रहीम, मो. मोज्जमील, मो. मिन्न्त, मो. आल्टो तथा मो. मनीर ने मिलकर लड़की का अपहरण कर लिया है। सूत्रोंके मुताबिक परिजनों को यह भी जानकारी मिली कि उक्त आरोपी लड़की का धर्म परिवर्तन कराकर निकाह करना चाहते हैं। लड़की के घर वाले ग्रामीणों के साथ महिमाचक गांव गये तो पता चला कि सभी आरोपी घर छोड़कर फरार हैं। बाद में लड़की के घर वाले ने कहलगांव थाना में शुक्रवार को उन सब आरोपियों के नाम मामला दर्ज कराया है।