स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: बोकारो स्टील प्लांट में भीषण आग लग गई है। सूत्रों के अनुसार, ब्लास्ट फर्नेस में हॉट मेटल लेकर जा रहे टारपीडो लैडल के पंक्चर हो जाने से आग लगी। 1300 डिग्री सेल्सियस तापमान का हॉट मेटल लीक होकर तारपीडो से बाहर आ गया। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आग इतनी की तेज थीं कि कर्मियों को किसी भी तरह भाग के अपने जान बचानी पड़ी। पता चला है की यह की घटना है टारपीडो लेंडल में हॉट मेटल डालने के दौरान हुए है। घटना के बाद साइरन बजा कर लोगों को सावधान किया गया।