स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: टोक्यो ओलंपिक में 20 किलोमीटर पैदल चाल स्पर्धा में हिस्सा लेने वाले बहादुरगढ़ के राहुल के मुकाबले 5 अगस्त को होंगे। राहुल बंगलुरू कैंप में अभ्यास कर रहे हैं। राहुल और उनके प्रशंसकों को पूरा भरोसा है कि वे ओलंपिक में देश के लिए जरूर मेडल जीतकर लाएंगे। राहुल ने फरवरी 2021 में रांची में हुई प्रतियोगिता में 20 किलोमीटर की दूरी एक घंटे 20 मिनट 26 सेकेंड में पूरी करके पैदल चाल में ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया था।