place Current Pin : 822114
Loading...


कुएं से व्यक्ति का शव बरामद

location_on WEST BENGAL access_time 23-Jul-21, 12:34 PM

👁 165 | toll 85



1 2.0 star
Public

टोनी आलम, एएनएम न्यूज़: अंडाल थाना के बनबहाल फांडी छेत्र इलाके के छोरा गांव में गुरुवार की रात एक व्यक्ति की लाश बरामद होने से इलाके में हलचल मच गई। घटना की खबर पाकर स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना पाकर बनबहाल फांडी पुलिस मौके पर पहुंची एवं स्थानीय लोगों के सहयोग से रस्सी के सहारे मृत व्यक्ति की लाश को कुएं से बाहर निकाला। मृतक की पहचान छोरा गांव निवासी मंगल गोप के बेटे गौतम गोप (30) के रूप में हुई। परिजनों के मुताबिक मृतक पिछले 3 दिनों से लापता था। गुरुवार की रात जब इलाके के लोग कुवें में पानी भरने गए तो उन्हें तेज दुर्गंध महसूस हुई। लोगों ने जब टॉर्च जलाकर कुएं में झांका तो कुएं में व्यक्ति की लाश तैरती दिखाई पड़ी। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। स्थानीय लोगों के अनुसार मृतक नशे का आदि था। संभवतः नशे के हाल वह कुएं में गिर गया एवं उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस में शव को अपनी हिफाजत में लेते हुए पोस्टमार्टम हेतु आसनसोल जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस मृतक की मौत के कारणों की तहकीकात में जुटी है। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद घटना के स्पष्ट कारण सामने आएंगे।




Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play