स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: हम लोग तो अपने घर को बहुत अच्छे से साफ रखते है, लेकिन अगर हम लोग खुद शहर के हरियाली को गंदे करे तो क्या सही है? ओमवती नदी को देखने के बाद आपको कोई नदी नहीं लगेगा, यह नदी कोई नाला से काम नहीं है। इस नाले के किनारे अतिक्रमणों की भरमार हो गई है। कैचमेंट एरिया में निर्माण बढ़ने से नाले का मूल स्वरूप बुरी तरह प्रभावित हो गया है। यदि यही हाल रहा तो आने वाले कुछ सालों में यह नाला संकटग्रस्त होकर खत्म हो जाएगा।