स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मोहन भागवत का नाम एक बार और सभी के मुँह में है। मोहन भागवत भारत में मुस्लिमों की आबादी और नागरिकता संशोधन अधिनियम के साथ राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर को लेकर बड़ी बात कही है। मोहन भागवत के अनुसार नागरिकता संशोधन अधिनियम और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर से भारत के मुसलमानों को कोई परेशानी नहीं आने वाली। इन दोनों चीजों का हिंदू-मुसलमानों के विभाजन से कोई लेना-देना नहीं है। राजनीति लाभ के लिए इन्हें साम्प्रदायिक रंग दिया जा रहा है।