स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: इंदौर में हिंदू देवी का अपमान करने के आरोप में कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने कहा फारुकी ने गृह मंत्री अमित शाह का अपमान किया। मुनव्वर को पुलिस स्टेशन ले जाया गया जहाँ पुलिस ने उससे पूछताछ की। इंदौर के एक कैफे में मुंबई के हास्य कलाकार के प्रदर्शन के लिए फारुकी सहित चार अन्य आयोजकों को गिरफ्तार किया गया है।