स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: कारगिल युद्ध के हीरो शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा के जीवन पर आधारित फिल्म शेरशाह की रिलीज डेट की घोषणा के बाद फैंस फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित नजर आ रहे हैं। साथ ही फिल्म के पोस्ट भी फैंस का उत्साह बढ़ा रहे हैं। अब अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म का नया पोस्ट शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।