स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: टाइम ट्रेवल यानी भविष्य की यात्रा। कई साई-फाई फिल्मों में आपने इसके बारे में देखा होगा। इसके अलावा भी कई लोग इस तरह की यात्राओं का अनुभव दुनिया के साथ बांट चुके हैं। लेकिन हर किसी का अनुभव सिर्फ शब्दों में है। कोई भी इसका सबूत नहीं पेश कर पाया है। हाल ही में एक और शख्स ने दावा किया कि वो भविष्य से लौटा है। उसने वहां जो देखा वो दुनिया के साथ शेयर किया। शख्स का कहना है कि अगले तीन साल में दुनिया में महाप्रलय आएगा। इस प्रलय में कई लोगों की मौत हो जाएगी।
महाप्रलय के अलावा शख्स ने दावा किया कि कुछ समय बाद इंसान दुनिया के सबसे बड़े जीव को ढूंढ निकालेगा।