place Current Pin : 822114
Loading...


सड़क हादसा में एक महिला समेत पांच लोग घायल हो गए

location_on पेटरवार access_time 01-Jan-21, 10:12 PM

👁 419 | toll 214



1 1.0 star
Public

निखिल कुमार पेटरवार। पेटरवार थाना क्षेत्र अंतर्गत खूंटाबाबा के समीप पेटरवार-तेनुघाट मुख्य मार्ग पर सड़क हादसे में एक महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। घटना लगभग छः बजे शाम की है। बताया जा रहा है कि पेटरवार से तेनुघाट की ओर जा रहा एक अज्ञात कार ने एक मोटरसाइकिल सवार को धक्का दे दिया। जिससे मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उसी दौरान पीछे से आ रहा एक मोटरसाइकिल पर सवार दुर्घटना को देखकर अनियंत्रित होकर गिर गया। जिससे मोटरसाइकिल पर एक महिला समेत दो लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार पेटरवार थाना क्षेत्र के मिर्जापुर के 28 वर्षीय नरेश ठाकुर ,चांपी गांव के 22 वर्षीय वर्षीय सूरज ठाकुर एवं ओरदाना के 37 वर्षीय बिनोद ठाकुर पेटरवार से गैस लाइट लेकर मिर्जापुर गांव में एक रिश्तेदार का दाह संस्कार करवाने के लिए जा रहे थे कि खूंटाबाबा के निकट पीछे से आ रही एक कार ने उसे जोरदार धक्का दे दिया। जिससे मोटरसाइकिल पर सवार तीनो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनो को पेटरवार सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। दुर्घटना में नरेश का बायां हाथ व पैर टूट गया है।सूरज का बायां पैर टूट गया है, जबकि बिनोद को अंदरूनी चोंटे आई है। इसी दौरान पीछे से मोटरसाइकिल पर जा रहे पेटरवार थाना क्षेत्र के काटमकुल्ही गांव निवासी सह अखिल भारतीय सरना धर्म मंडवा के प्रदेश अध्यक्ष 39 वर्षीय रामकुमार मुर्मू अनियंत्रित होकर गिर गए। जिससे मोटरसाइकिल पर सवार छप्परगढ़ा गांव निवासी सह आदिवासी सेंगेल अभियान के बोकारो जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष 25 वर्षीय ललिता सोरेन गिरकर घायल हो गई। दुर्घटना में ललिता को सर पर चोंटे आई है। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। जबकि रामकुमार को मामूली चोटें आई है।



More from 1 :

झारखंड में एक गांव है, जहां बरसो पानी जोर से कहने और ताली बजाने पर बारिश होने लगती है, वैज्ञानिक भी इस रहस्य को नहीं सुलझा सके

location_on हजारीबाग
access_time 21-Feb-25, 09:31 AM

स्वर्गीय सुधीर महतो के निधन से गांव ने एक अनुभवी, कुशल, और योग्य व्यक्ति को खो दिया- मंत्री योगेन्द्र प्रसाद

location_on कसमार
access_time 10-Dec-24, 09:47 PM

गोमिया विधायक योगेन्द्र प्रसाद को मंत्री बनाने का मांग झामुमो प्रखंड उपाध्यक्ष सह मिडिया प्रभारी बिक्की महतो ने किया

location_on पेटरवार
access_time 01-Dec-24, 08:12 PM

सहायक अध्यापक एवं झामुमो के सक्रिय एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता के निधन समाचार सुन अंतिम दर्शन करने श्मशान घाट पहुंचे गोमिया विधायक

location_on कसमार
access_time 29-Nov-24, 09:58 PM

दिव्यांगों के सतत विकास हेतु समेकित प्रयास की जरूरत: अमर बाउरी

location_on बोकारो
access_time 05-Oct-24, 06:41 PM


Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play