स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: भारत की ओर से तोक्यो ओलिंपिंक में भाला फेंक प्रतिस्पर्धा में प्रतिनिधित्व करने जा रहीं अन्नू रानी के लिए यहां तक का सफर आसान नहीं रहा। मुश्किल दौर को पार करते हुए अपने प्रदर्शन में लगातार सुधार और खुद के रेकॉर्ड्स तोड़ते हुए आज वो इस मुकाम में पहुंची हैं। गन्ने के खेत से शुरू किया सफर और अन्नू आज तोक्यो में भाला फेंकने के लिए तैयार हैं।