स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: आज मंगलबार को दिल्ली में नगर निगम द्वारा संचालित एक मात्र स्वामी दयानंद अस्पताल कोविड-19 महामारी की संभावित तीसरी लहर से निपटने के लिए 10 बिस्तरों वाले आईसीयू और 25 बिस्तरों वाले समर्पित बच्चों के विभाग समेत कई तैयारियां कर रहा है। दिल्ली में स्थित 370 बिस्तरों वाला यह अस्पताल न सिर्फ इलाके के लोगों बल्कि राष्ट्रीय राजधानी से लगने वाले उत्तर प्रदेश के भी कुछ हिस्सों के लोगों की जरूरतों को पूरा करता है।