टोनी आलम, एएनएम न्यूज़, पांडवेश्वर : पांडवेश्वर मे हुए सामुहिक बलात्कार कांड की पीड़िता से मिलने गुरुवार को सारा भारत गणतांत्रिक महिला समिति की समस्याए पीड़िता के घर पंहुचे। इन्होने इस घटना की तीव्र निंदा की। संगठन के सदस्यों ने हर कदम पर पिड़ीता के साथ रहने की बात कही। उन्होंने कहा कि जिस तरह इस इलाके मे शराब के अवैध अड्डे बन चुके हैं जिस तरह कोयलांचल मे तमाम तरह के अवैध कारोबार पनप रहे हैं स्थानीय लोगों मे दहशत का माहौल है। उन्होंने प्रशासन से इन अवैध कारोबारों पर नकेल कसने की जरुरत पर बल दिया। उन्होंने कहा कि शराब के नशे में स्थानीय युवक इस तरह की घटनाओं को अंजाम देते हैं। उन्होंने प्रशासन से इन अवैध कारोबारों पर कार्यवाही करने की मांग की साथ ही बलात्कार के दोषियों को सख्त सजा देने की भी मांग की।