Instagram
Current Pin : 822114
Loading...

टोक्यो ओलिंपिक पर कोरोना का हमला

Copied Content : No Earning

location_on WESTBENGAL access_time 17-Jul-21, 09:58 AM

👁 177 | toll 0



1 1.7 star
Public

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: कोरोना महामारी का खतरा अभी टला नहीं है। कई देशों में कोरोने के नए केस बढ़े हैं और इसी महामारी की तीसरी लहर बताया जा रहा है। इस बीच, जापान की राजधानी टोक्यो में ओलिंपिक खेलों का आयोजन होने जा रहा है। ताजा खबर टोक्यो खेल गांव से आ रही है। यहां कोरोना के पहले केस की पुष्टि हुई है। यह खबर सभी देशों के लिए चिंता बढ़ाने वाली है, क्योंकि अगले हफ्ते से यहां हजारों खिलाड़ी जुटने वाले हैं। 119 खिलाड़ियों का भारतीय दल भी आज टोक्यो के लिए रवाना होने वाला है। टोक्यो आयोजन समिति के प्रवक्ता मासा ताकाया ने बताया, खेल गांव में कोरोना के पहले केस की पुष्टि हुई है। जिस एथलीट की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, उसे चिकित्सा सुविधा में भेज दिया गया है।




Post News & Earn