place Current Pin : 822114
Loading...


धर्मशाला के भागसू में फटा बादल

location_on WESTBENGAL access_time 12-Jul-21, 12:12 PM

👁 250 | toll 73



1 2.0 star
Public

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: हिमाचल के धर्मशाला में मानसून का रौद्र रूप देखने को मिला है। पर्यटन क्षेत्र भागसू में सोमवार सुबह बादल फटने से अचानक बाढ़ आ गई। देखते ही देखते एक छोटे स नाले ने नदी का रूप धारण कर लिया। बाढ़ से भागसू का नाला ओवरफ्लो हो गया। इस नाले में उफान आनेक के कारण तेज धारा में कई लग्जरी वाहन बह गए। बादल फटने से इन होटलों को भी नुकसान पहुंचा है। वहीं, स्थानीय लोग बादल फटने और उसके बाद नदी-नालों में ऊान आने के कारण सहमे हुए हैं। भागसू में इस वक़्त अफरा-तफ़री का माहौल है। सोशल मीडिया पर मौके का वीडियो भी वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है पानी का तेज बहाव गाड़ी को बहाते हुए ले जा रहा है।




Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play