place Current Pin : 822114
Loading...


शेयर मार्किट की जोरदार शुरुआत

location_on WESTBENGAL access_time 12-Jul-21, 09:59 AM

👁 250 | toll 88



1 2.0 star
Public

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: शेयर मार्किट की सोमवार को अच्‍छी शुरुआत हुई। सेंसेक्स 274 अंक ऊपर 52634 अंक पर खुला। मारुती, ICICI Bank समेत ज्‍यादातर शेयरों में तेजी दिखी। उधर, NSE निफ़्टी 50 भी 81 अंक ऊपर 15771 अंक पर कारोबार कर रहा था। इससे पहले शुक्रवार को बिकवाली दबाव से शेयर बाजार में गिरावट आई थी। वैश्विक स्तर पर कमजोर रुख और IT कंपनी टीसीएस का वित्तीय परिणाम अनुमान से कम रहने से निवेशक जोखिम लेने से बचते दिखे। बाजार के नीचे आने में बैंक, वित्तीय और आईटी शेयरों का योगदान सर्वाधिक रहा। जबकि धातु शेयरों के लिये मजबूत मांग ने गिरावट पर कुछ अंकुश लगाया। तीस शेयरों पर आधारित सूचकांक 182.75 अंक यानि 0.35 प्रतिशत की गिरावट के साथ 52,386.19 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का Nifty भी 38.10 अंक यानी 0.24 प्रतिशत टूटकर 15,689.80 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स के शेयरों में 1.99 प्रतिशत की गिरावट के साथ बजाज ऑटो का शेयर सर्वाधिक नुकसान में रहा। इसके बाद टीसीएस का स्थान रहा, जिसमें 1.52 प्रतिशत की गिरावट आई।




Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play