place Current Pin : 822114
Loading...


ब्लॉक प्रमुख चुनाव में भी बीजेपी की बल्ले बल्ले

location_on WESTBENGAL access_time 11-Jul-21, 11:11 AM

👁 131 | toll 49



1 1.7 star
Public

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: पंचायत चुनाव के अंतिम चरण में आज ब्लॉक प्रमुख का चुनाव सम्पन्न हुआ. चुनाव में भाजपा ने प्रचंड जीत हासिल की है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने चुनाव नतीजे घोषित होने के दौरान भाजपा प्रदेश मुख्यालय में प्रेस कांफ्रेंस की। चुनाव में मिली जीत से सीएम गदगद नजर आए। उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में ही संभव हुआ है। उन्होंने कार्यकर्ताओं की पीठ थपथपाई। सीएम योगी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी ने क्षेत्र पंचायत के 825 में से 735 पर प्रत्याशी उतारे थे। जबकि 14 सीटों पर सहयोगी दल चुनाव चुनावी मैदान में थे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अभी तक क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष की 635 सीटें जीती हैं। 334 ब्लॉक प्रमुख निर्विरोध चुने गए। जबकि 476 सीटों पर मतदान कराये गए।




Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play