राहुल तिवारी, एएनएम न्यूज़, सालानपुर: पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए अपने देश मे भी तेजी से पर्यटन क्षेत्रो को विकशित किया जा रहा है। होटल व्यवसाय को पर्यटन विकास के लिए सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण माना जाता है। पश्चिम बर्दवान जिला के आसनसोल क्षेत्र के छोटे से शहर रूपनारायणपुर स्थित नव निर्मित राजेश्वरी प्लेस होटल एवं विवाह स्थल की रोमन साम्राज्य की वास्तुकला से सुसज्जित तथा संग्रहालय की रूप रेखा दर्शाती कर इसे महल का रूप दिया गया है। जो देखने के योग्य है, लगभग दो वर्ष के कोरोना काल और लॉकडाउन के बीच दिन रात की कड़ी मेहनत से निर्मित यह होटल और इसके निमार्ण कार्य में लगे क्षेत्र के प्रतिष्टित व्यवसायी चित्तो माजी बतातें है कि उन्होंने अपने साथ इस क्षेत्र के लोगों के लिए हेरिटेज रोमन वास्तुकला से सुसज्जित होटल निर्माण का सपना पूरा किया, इसके लिए उन्होंने देश भर से एंटीक वस्तुओं की खोज ऑनलाइन बाजारों सहित पर्यटन स्थलों से की और यहाँ की सोभा में स्थापित किया, पेसे से सिविल इंजीनियर किए पति पत्नी की दिन रात की मेहनत आज रूपनारायणपुर की सौन्दर्यता को चार चांद लगा रही है। उन्होंने कहा कि होटल परिसर की वास्तुकला में इमारत , उनकी आंतरिक योजना, और क्षेत्र के लैंडस्केप संगठन और परिसर के इंटीरियर की उपस्थिति दोनों शामिल हैं। उन्होंने ने कहा की यह मेरे क्षेत्र के लोगो के लिए एक भेंट स्वरूप है। इस होटल को बनाने में सबसे बड़ी चुनौती कोरोना महामारी और उससे उत्पन्न लॉकडाउन थी, जिससे बाजारों से सामान लाना एंव अन्य समस्याओं ने और अधिक समय लगा दिया।