लोकेश व्यास, एएनएम न्यूज़, जोधपुर : तमंचे पर डिस्को जैसे युवाओं में एक क्रेज बन गया है इन दिनों खुशी का माहौल हो या बात दूसरी भी हो तब भी बदमाश डीजे पर तमंचे पर डिस्को करने से नहीं चूकते कुछ ऐसा ही तमंचे पर डिस्को का वीडियो वायरल जोधपूर में इस वक्त हो रहा है। इसमें आप देख सकते हैं कि किस तरीके से वीडियो में एक युवक बड़े छोटे बच्चों के साथ डिस्को कर रहा है और अचानक तमंचा निकालकर भीड़ में हवाई फायरिंग भी कर रहा है। यह वीडियो रामदेवरा के सरनायत गांव रामदेवरा थाना हल्के का बताया जा रहा है जहाँ मुकेश नामक युवक की शादी की बंदौली का समारोह है। फायरिंग करने वाला युवक रामला फलोदी थाना हल्के का निवासी बताया जा रहा है यह युवक तमंचे पर डिस्को करते हुए फायरिंग भी कर रहा है। वीडियो में बड़े के साथ छोटे बच्चे भी डिस्को करते नजर आ रहे है और बड़े और बच्चो के सामने इस युवक ने तमंचे पर डिस्को करते फायरिंग कर रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जोरो से वायरल हो रहा है। इस युवक को क्या बड़े और क्या बच्चे किसी को परवाह नही थी। सरेआम यहाँ पिस्टल निकाल कर डिस्को करते हुए गोलियां चलाई जा रही थी।