स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को सूचित किया था कि उन्हें जुलाई के महीने में कोरोना वैक्सीन की 12 करोड़ से अधिक खुराक मिलेगी। आज सुबह तक सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को 2.19 करोड़ से अधिक खुराक की आपूर्ति की जा चुकी है।