place Current Pin : 822114
Loading...


अमेरिका में एक K9 अधिकारी की दुर्घटना में मौत

location_on America access_time 28-Dec-20, 09:53 PM

👁 187 | toll 65



1 2.0 star
Public

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: ड्यूटी पर तैनात अमेरिका के एक K9 अधिकारी की एक संदिग्ध ड्रंक चालक ने खड़ी पुलिस की कार में टक्कर मार दी जिसके बाद उस अधिकारी की मौत हो गया। यह दर्दनाक दुर्घटना बूने काउंटी, इलिनोइस में सुबह 1.30 बजे की है। बूने काउंटी के डिप्टी रॉबर्ट रोसेनक्रांज़ और K9 लोकी इरेन रोड के पास इंटरस्टेट 90 पर ट्रैफिक स्टॉप का संचालन कर रहे थे। तभी नशे में धुत ड्राइवर ने डिप्टी रॉबर्ट की कार को पीछे से तेज रफ्तार में ठोक दिया। अधिकारी रॉबर्ट वाहन के अंदर नहीं थे और वे बाल बाल बच गए, लेकिन K9 लोकी पिछली सीट पर थे और उन्हें काफी चोटें आईं। K9 लोकी को रॉकफोर्ड में आपातकालीन पशु चिकित्सक क्लिनिक में स्थानांतरित किया गया था। जीवन के लिए जूझने के बाद K9 लोकी का निधन हो गया। इलिनोइस पुलिस ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं और बूने काउंटी पुलिस ने अधिकारी K9 लोकी के परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।




Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play