स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: कोरोना वायरस के डेल्टा वैरिएंट ने दुनिया भर में कहर बरपाया, भारत में लाखों लोग कोरोना की दूसरी लहर के तहत मारे गए, और अभी भी स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा इसे चिंता का विषय माना जाता है। डेल्टा के बाद कोरोनावायरस के लैम्बडा वैरिएंट को अब सबसे खतरनाक बताया जा रहा है। मंत्रालय ने कहा कि लैम्ब्डा वेरिएंट अब तक 30 से अधिक देशों में पाया गया है।