पलविंदर सिंह, एएनएम न्यूज़, कुल्टी : आसनसोल नगर निगम के वार्ड नंबर 72 में आया दिन पानी की समशिया को लेकर स्थानीय लोगो ने किया पथरोध किया। पानी की मांग पर स्थानीय लोगो ने पानी की मांग पर जीटी रोड जाम कर दिया गया। कुल्टी कॉलेज मोड़ के पास स्थानीय लोगो ने काफी देर तक पथावरोध किया। पुलिस ने काफी प्रयास से भी स्थानीय लोगो ने जाम नहीं हटाया। विधायक उज्जवल चटर्जी के आश्वासन पर स्थानीय लोगो ने पथावरोध हटाया। इलाके के महिलाओं और पुरुषों ने कुल्टी के कॉलेज मोड़ पर जीटी रोड को अवरुद्ध कर विरोध प्रदर्शन किया। वे हाथों में बाल्टियां लेकर सड़क पर बैठे विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। इलाके के लोगों ने सड़क को अवरुद्ध करके विरोध किया। उन्होंने पीने के पानी की तत्काल व्यवस्था करने की मांग की। पुलिस प्रशासन ने काफी समझने की कोशिश की लेकिन स्थानीय लोगो के कान में चु तक नहीं गयी। जिसके बाद पुलिस प्रशासन ने कुल्टी विधानसभा के विधायक उज्जल चटर्जी से फ़ोन में बात कर जल्दी ही पानी की यहाँ परेशानी से चार दिनों में समस्या समाधान का आश्वासन दिया है। समस्या समाधान नहीं हुआ तो स्थानीय लोग फिर आन्दोलन करेंगे।