place Current Pin : 822114
Loading...


बाल उत्पीड़न मामले में मालदीव के पूर्व मंत्री गिरफ्तार

location_on WEST BENGAL access_time 05-Jul-21, 08:06 PM

👁 167 | toll 73



1 1.7 star
Public

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: मालदीव के एक पूर्व मंत्री को एक नाबालिग लड़की का यौन उत्पीड़न करने के लिए आरोप में श्रीलंका में गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में मालदीव के पूर्व वित्त राज्य मंत्री और चार अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आज सोमवार को बताया कि करीब तीन महीने से भी अधिक समय से माउंट लविनीया में 15 साल की एक लड़की का यौन उत्पीड़न किया जा रहा था। पुलिस प्रवक्ता और सीनियर डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल अजीत रोहाना ने बताया कि लड़की की मां समेत इस मामले में 32 लोग संदिग्ध हैं। इसी मामले में उत्तरी मध्य प्रांत से एक नेता और एक प्रमुख रत्न व्यापारी को भी गिरफ्तार किया गया है।




Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play