स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: जमीन विवाद का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिले के राजगंज थाना की दो महिला पुलिसकर्मियों ने जमीनी विवाद को लेकर एक महिला पर लाठीचार्ज कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है जिसके कारण महिला बेहोश हो गई हैं। इसका वीडियो क्षेत्र में तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि महिला द्वारा जमीन पर निर्माण कार्य का विरोध किया जा रहा था। जिसमें राजगंज थाना क्षेत्र के डोमनपुर निवासी देवनारायण महतो ने अपनी पुस्तैनी जमीन को बागदाहा निवासी व पूर्व विधायक प्रतिनिधि हलधर महतो द्वारा जबरन कब्जा कर काम करने का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए राजगंज थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।