स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री रामबिलास पासवान की जयंती पर उनकी याद में ट्वीट किया। लिखा, एक दोस्त के तौर पर उन्हें बहुत मिस किया।
पीएम मोदी ने ट्वीट करके लिखा, आज मेरे दोस्त राम विलास पासवान जी का जन्मदिन, मैं उनकी उपस्थिति को बहुत याद कर रहा हूं। वह भारत के सबसे अनुभवी सांसद और प्रशासक में से एक थे। पिछड़ों की सेवा और उन्हें सशक्त करने में रामविलास पासवान की बहुत बड़ा योगदान था, इसके लिए वह हमेशा याद किए जाएंगे।