गिरिडीह उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने रविवार को अपने परिजनों संग सुबे के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल झारखंडधाम में दर्शन पूजन की। इस दौरान डीसी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान भोलेनाथ की मंगल आरती कर जिले में सुख शांति और जिलावासियों की खुशहाली व समृद्धि की मंगलकामना की। उन्होंने मंदिर में परिक्रमा के बाद चरणामृत और प्रसाद ग्रहण किया।वही परिजनों संग उपायुक्त ने मंदिर परिसर में उपस्थित दर्जनों धरनार्थियों गरीब असहाय लोगों के बीच कंबल वितरण किया। वही डीसी ने झारखंड धाम में हो रहे विकास कायों की जानकारी ली। वही डीसी ने कहा की बाबा के दर्शन से आह्लादित डीसी ने कहा कि छत विहीन मंदिर के नीचे विराजमान शिवलिंग मन को मोह लेने वाली है। दर्शन पाकर नई ऊर्जा की अनुभूति हो रही है। मौके पर जमुआ बीडीओ बिनोद कर्मकार, हीरोडीह थाना प्रभारी राधेश्याम पांडेय, नरेश पंडा, मनोज पंडा, किशोर पंडा, अम्बिका पंडा, रंजन पंडा, ब्यास पंडा, कृष्णदेव पंडा, कृष्णा पंडा, नकुल पंडा, सुनील पंडा, अशोक पंडा, राजेश पंडा, सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।