स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) आज, सोमवार को अपना 25वां स्थापना दिवस मना रहा है। आज लंबे अंतराल के बाद पार्टी अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। स्थापना दिवस के मौके पर लालू यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी। उन्होंने लोजपा के दिवंगत नेता रामबिलास पासवान को भी श्रद्धांजलि दी।