स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: कोरोना संक्रमण से उबरने के बाद अब मरीजों में एवैस्कुलर नेक्रोसिस यानी बोन डेथ के मामले देखने को मिले हैं। एवैस्कुलर नेक्रोसिस में हड्डियां गलने लगती हैं। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में एवैस्कुलर नेक्रोसिस के तीन मरीज मिले हैं, जिससे डॉक्टरों में चिंता है। वहीं विशेषज्ञों को कहना है कि आगामी दिनों में एवैस्कुलर नेक्रोसिस के मामले और बढ़ सकते हैं।