स्टॉफ रिर्पोटर एएनएम न्यूज़ : कांग्रेस ने आज रविवार को कहा कि लोकसभा में पार्टी के नेतृत्व में बदलाव की खबरें समय से पहले और निराधार हैं। अधीर रंजन चौधरी लोकसभा में कांग्रेस के नेता हैं और संसद की बैठक से कुछ दिन पहले उनके स्थान पर किसी को नियुक्त करने की खबरें आयी हैं। संसद का मॉनसून सत्र 19 जुलाई से शुरू होने वाला है और कांग्रेस विभिन्न मुद्दों पर सरकार को घेरने को तैयार है। कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने पीटीआई-भाषा को बताया,‘लोकसभा में पार्टी का नेतृत्व बदलने की खबरें समय से पहले और निराधार हैं। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ब्रीफिंग में पार्टी प्रवक्ता पवन खेड़ा ने इस सवाल का जवाब नहीं दिया।