स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: अमेरिका और कनाडा में भीषण गर्मी ने कहर बरपा रखा है। इसके चलते वहां आए दिन लोग अपनी जान गंवा रहे हैं। दोनों देशों में अभी तक कुल मिलाकर 581 लोग अपनी जान गंवा बैठे हैं। चिकित्सा कर्मियों का कहना है कि गर्मी के कारण मरने वाले लोगों की संख्या बढ़ सकती है। ओरिगन, वाशिंगटन स्टेट और कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया में सैकड़ों लोगों की मौत हुई। यह पता लगाया जा रहा है कि क्या सभी की मौत लू की वजह से हुई।