Instagram
Current Pin : 822114
Loading...


एसडीओ के आश्वासन के बाद टूटा अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल

location_on WESTBENGAL access_time 03-Jul-21, 05:40 PM

👁 188 | toll 70



1 1.7 star
Public

राहुल तिवारी, एएनएम न्यूज़, सालानपुर: एसडीओ के आश्वासन के बाद आखिरकार आज शनिवार दोपहर टूटा अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल। कुल्टी थाना प्रभारी अशीम मजूमदार एंव चौरंगी फाड़ी प्रभारी प्रोमित गांगुली ने भूख हड़ताल पर बैठे आंदोलनकरियों को पिलाया पानी और सर्बत। बता दे कि युवा तृणमूल कांग्रेस के राज्य महासचिव बिश्वजीत चटर्जी स्थनीय युवक सूरज बाउरी एंव सुब्रतो बाउरी के संग तीन दिनों के धरने के बाद पाँच दिनों से कल्याणेश्वरी क्षेत्र में स्थित पीएचई कार्यालय के सामने पीएचई में कार्यरत ठेका कंपनियों में स्थानीय वार्ड नंबर 16 के बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे थे। विगत गुरुवार सुबह भूख हड़ताल पर बैठे सूरज बाउरी की अचानक स्वास्थ्य खराब होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था, वही भूख हड़ताल के पांचवें दिन शनिवार सुबह स्थानीय महिलाएं भी भूख हड़ताल में शामिल हो कर स्थनीय युवकों के रोजगार देने की मांग पर डट गई। जिसके बाद प्रसासन की ओर से एसडीओ ने आज शनिवार दोपहर सभी बिषय पर आंदोलनकारियों को आश्वासन दिया जिसके बाद भूख हड़ताल सम्माप्त हुआ। भूख हड़ताल तोड़ने के विषय मे युवा तृणमूल कांग्रेस के राज्य महासचिव बिस्वजीत चटर्जी ने कहा कि कल एसडीओ को हमने अपनी मांगों से अवगत कराया था जिसके बाद उन्होंने पीएचई अधिकारियों से आज बात की और हमारी मांगों को मान लिया जिसकी जानकारी उन्होंने मुझे फोन पर दी , उन्होंने आश्वासन दिया है कि स्थानीय युवाओं को पीएजई के ठेका कम्पनियों में रोजगार दिया जायेगा। जल्दी ही नियुक्ती की जायेगी। यह आश्वासन पाकर हमने आज अपना भूख हड़ताल समाप्त किया है ।




Post News & Earn