स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: कल दोपहर बाद हुई बारिश के बाद आज फिर से दिल्ली-एनसीआर में बारिश का माहौल है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना जताई है। अगले 24 घंटों में हल्की बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। यही कारण है कि अधिकतम पारा 39 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।